मेदिनीनगर शहर के केजी स्कूल रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है