पूर्णागिरि: बनबसा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को किया गया याद
शुक्रवार को शहीद खीम सिंह कुंवर सेना मेडल के शहीद स्मारक पर गौरव सेनानी कल्याण समिति, पूर्व सैनिक संगठन टनकपुर बनबसा एवं व्यापार मंडल बनबसा ने संयुक्त रूप से कारगिल विजय दिवस मनाया, शहीद समारक पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।