पूर्णागिरि: टनकपुर में सात सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय के छात्रों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी
राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के छात्रों का आमरण अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, अनशन स्थल पर उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, पूर्व पालिकध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत के अलावा अन्य लोगों नें छात्रों का हाल जाना। वहीं अनशन में बैठे छात्रों नें कहा मांगे पूरी होनें तक आमरण अनशन जारी रहेगा। आमरण अनशन पर छात्र नेता मनीष विष्ट और ABVP तहसील संयोजक समीर सिंह डटे हुए हैं।