पूर्णागिरि: बनबसा के ग्राम पंचायत पचपखरिया में मगरमच्छों का आतंक, खौफ के साये में जी रहे हैं ग्रामीण
बनबसा के पचपखरिया में आधा दर्जन से भी अधिक मगरमच्छों का आतंक हैं, जिससे ग्रामीण खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। बताया जा रहा हैं मगरमच्छों नें ग्रामीणों के मुर्गी, बकरी आदि को निवाला बनाना शुरू कर दिया हैं। शाम होते ही मगरमच्छ ग्रामीणों के आंगन में पहुँच रहे हैं। ग्रामीणों नें इसकी सूचना SDM आकाश जोशी को देकर इनके आतंक से निजात दिलाने की मांग की हैं।