पूर्णागिरि: बनबसा के गुदमी की ग्राम प्रधान से जांच दल ने की मुलाकात, अभद्रता के मामले ने पकड़ा तूल
बनबसा से लगे ग्राम पंचायत गुदमी की ग्राम प्रधान विनीता राणा के साथ कुछ लोगों द्वारा की गयीं अभद्रता नें तूल पकड़ना शुरू कर दिया हैं। जिसको लेकर बुधवार को उत्तराखंड अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के जांच दल ने पीड़ित ग्राम प्रधान से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद तहसील में प्रेस वार्ता कर इस मसले पर नाराजगी व्यक्त की।