पूर्णागिरि: टनकपुर के डिग्री कॉलेज में छात्रों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी, मौके पर पहुंचे CM कैंप कार्यालय के अधिकारी
राजकीय महाविद्यालय परिसर में सात सूत्रीय मांगो को लेकर छात्रों का आमरण अनशन गुरूवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशन के तीसरे दिन मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान सहित अन्य अधिकारियों नें अनशन स्थल पर पहुंचकर छात्रों का हाल जाना, वहीं भाजपा पदाधिकारियों नें अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन व्यक्त किया।