दमोह: जनसुनवाई में कलेक्टर को धमकी, कानून हाथ में लेने की दी धमकी, सचिव पद पर नियुक्ति की मांग
Damoh, Damoh | May 26, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में समन्ना गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर आवेदन दिया। उसने आरोप लगाया कि एससी वर्ग के लिए आरक्षित पद पर कम अंक वाले सामान्य वर्ग के व्यक्ति की नियुक्ति कर दी गई। युवक ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए न्याय नहीं मिलने पर कानून हाथ में लेने और परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी।