समस्तीपुर में मुफस्सिल थानाक्षेत्र के विशनपुर घर्मकांटा के समीप समस्तीपुर रोसड़ा मार्ग में एक तेज रफ्तार ट्रक से अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवक दुर्घटना के शिकार हो गए. इसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी. जबकि, दूसरा अस्पताल में इलाजरत है. मृतक की पहचान विशनपुर गांव के ही अनिल महतो के पुत्र काशी महतो के रूप में हुई है.