हर हर महादेव 🙏🚩
आज सावन के आखिरी सोमवार के पावन अवसर पर गोटेगांव के युवाओं द्वारा मुआर घाट से परमहंसी तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। भक्तों ने मां नर्मदा के पावन जल से कावड़ भरकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा पूरी की।
पूरे मार्ग में “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। युवाओं में भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था। 🔱🚩
बोल बम! हर हर महादेव! 🙏🔱