रामगंजमण्डी: बोरदी गांव में अज्ञात बदमाशों ने खेत में थ्रेसिंग के लिए रखी चने की फसल में लगाई आग, किसान को लाखों का नुकसान
रामगंजमंडी के चेचट थाना इलाके में किसान द्वारा खेत में सूखने के लिए रखी चने की फसल को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। इस दौरान करीब तीन बीघा में बोई गई चने की फसल राख के ढेर में तब्दील हो गयी। महीनों की मेहनत की अपनी फसल को राख के ढेर में बदलता देख किसान बेहाल हो गया। इसके बाद उसे किसी तरह ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया। घटना बोरदी गांव की है।