रामगंजमण्डी: खैराबाद पंचायत समिति में गोरक्षा कमांडो फोर्स ने खंड विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन, गांव को प्लास्टिक मुक्त करने की मांग
रामगंजमंडी के खैराबाद पंचायत समिति में गोरक्षा कमांडो फोर्स के सदस्यों ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खंड विकास अधिकारी समय सिंह मीणा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से हर गांव को प्लास्टिक व कचरा मुक्त के साथ साथ गौमाता की मुक्ति पर मिट्टी देने की मांग की। इसके बाद उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी का माला व दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत भी किया।