रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में निकाली गई खाटू श्याम बाबा की विशाल निशान यात्रा, 11000 निशान लेकर यात्रा में शामिल हुए श्याम प्रेमी
रामगंजमंडी में सोमवार को खाटू श्याम जन्मोत्सव पर विशाल निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा श्री श्याम फाउंडेशन के तत्वाधान में निकाली गई। इस दौरान यात्रा में हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से सुबह 11 बजे शुरू की गई। जिसमे श्याम प्रेमियों ने 11 हजार निशान लेकर यात्रा को भव्य स्वरूप दिया।