ललितपुर: ललितपुर स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ते समय 3 यात्रियों के मोबाइल चोरी होने की घटना
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में तीन यात्रियों के मोबाइल चोरी हो गए। जब दिल्ली जाने वाली ट्रेन में यात्री जनरल बोगी में चढ़ रहे थे। उस समय स्टेशन पर काफी भीड़ थी।आजादपुरा मोहल्ले के निहाल भी बनारस जाने के लिए झांसी तक इसी ट्रेन में चढ़ रहे थे। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने उनका मोबाइल चुरा लिया। दो अन्य यात्रियों ने चोरी की बात कही।