हरदोई: महोबा सहित मल्लावां में टैक्सी चालक से मारपीट व रंगदारी मांगने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन और ज्ञापन दिया
Hardoi, Hardoi | May 25, 2026 महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई अमानवीय एवं शर्मनाक घटना तथा मल्लावां में टैक्सी चालक आलोक मिश्रा के साथ हुई बर्बर मारपीट एवं अवैध रंगदारी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल महोदया को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।