Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image

नकदी और जेवर लेकर लापता हुई युवती, शादी का झांसा देने के आरोप में युवक पर केस दर्ज हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती घर में रखी करीब ₹1.50 लाख की नकदी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण अपने साथ लेकर चली गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, घटना 20 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। बेनीगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती अचानक घर से गायब हो गई। काफी देर तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। *नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया* परिजनों का आरोप है कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गिगियानी गांव निवासी दौलतराम युवती को शादी का भरोसा देकर अपने साथ ले गया। उनका कहना है कि युवती जाते समय घर में रखी ₹1.50 लाख की नकदी के अलावा सोने का हार, मांग बेदी, एक जोड़ी झाले, दो जोड़ी पायल, कमरबंद और बिछुआ सहित अन्य कीमती आभूषण भी साथ ले गई, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।पुलिस का कहना है कि युवती और आरोपी की तलाश के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों का पता लगाने का प्रयास जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

MORE NEWS

कांवड़ मार्ग बना 'हादसों का मार्ग',गड्ढों में डूबे सरकारी दावे हरदोई बाईपास से सराय काइयां तक सड़क बदहाल, बारिश में गड्ढे बने मौत का जाल आरसी मिशन थाने के सामने और मिश्रीपुर चौराहे पर जलभराव, रोज गिर रहे वाहन चालक

शाहजहाँपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार और प्रशासन भले ही बेहतर व्यवस्थाओं के दावे कर रहे हों, लेकिन जिले का प्रमुख कांवड़ मार्ग उन दावों की सच्चाई बयां कर रहा है। हरदोई बाईपास चौराहे से सराय काइयां मोड़ तक सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के बाद मिश्रीपुर चौराहे और आरसी मिशन थाने के सामने सड़क तालाब बन जाती है, जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आए दिन बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक इन गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक केवल मूकदर्शक बना हुआ है। सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री स्वयं कांवड़ यात्रा की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं, तब शिवभक्तों के सबसे अहम मार्ग की यह बदहाली आखिर किसकी लापरवाही का नतीजा है? श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क की तत्काल मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर कांवड़ मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

कांवड़ मार्ग बना 'हादसों का मार्ग',गड्ढों में डूबे सरकारी दावे हरदोई बाईपास से सराय काइयां तक सड़क बदहाल, बारिश में गड्ढे बने मौत का जाल आरसी मिशन थाने के सामने और मिश्रीपुर चौराहे पर जलभराव, रोज गिर रहे वाहन चालक शाहजहाँपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार और प्रशासन भले ही बेहतर व्यवस्थाओं के दावे कर रहे हों, लेकिन जिले का प्रमुख कांवड़ मार्ग उन दावों की सच्चाई बयां कर रहा है। हरदोई बाईपास चौराहे से सराय काइयां मोड़ तक सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के बाद मिश्रीपुर चौराहे और आरसी मिशन थाने के सामने सड़क तालाब बन जाती है, जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आए दिन बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक इन गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक केवल मूकदर्शक बना हुआ है। सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री स्वयं कांवड़ यात्रा की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं, तब शिवभक्तों के सबसे अहम मार्ग की यह बदहाली आखिर किसकी लापरवाही का नतीजा है? श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क की तत्काल मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर कांवड़ मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2026

बारिश बनी आफत! ताजगंज में नाले में समाई पूरी सड़क, कई मकानों में पड़ी दरारें
 धरती धंसी, सड़क निगल गया नाला! नवादा पातीराम बगीची में दहशत का माहौल
 आगरा में बड़ा हादसा टला! बारिश के बाद सड़क धंसी, हर पल मंडरा रहा खतरा
 प्रशासन सोता रहा, सड़क नाले में समाती रही! स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
 ताजगंज में बारिश का कहर! बाउंड्री सहित ध्वस्त हुई सड़क, मकानों पर संकट
 'कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा'—जमीन में लगातार रिस रहा पानी, लोगों ने दी चेतावनी
 धंसती जमीन, दरकते मकान... ताजगंज में डर के साये में जी रहे लोग
 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी! सड़क धंसने से लोगों का फूटा गुस्सा
 नाले में समाई सड़क, प्रशासन बेखबर! ताजगंज के लोगों ने उठाए बड़े सवालबारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल! सड़क धंसी, मकानों में दरारें, जिम्मेदार गायब ताजगंज में खतरे की घंटी! धंसती सड़क और दरकते घरों ने बढ़ाई लोगों की चिंता नवादा पातीराम बगीची में तबाही का मंजर! सड़क धंसी, लोग बोले—अब भी नहीं चेता प्रशासन

बारिश बनी आफत! ताजगंज में नाले में समाई पूरी सड़क, कई मकानों में पड़ी दरारें धरती धंसी, सड़क निगल गया नाला! नवादा पातीराम बगीची में दहशत का माहौल आगरा में बड़ा हादसा टला! बारिश के बाद सड़क धंसी, हर पल मंडरा रहा खतरा प्रशासन सोता रहा, सड़क नाले में समाती रही! स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश ताजगंज में बारिश का कहर! बाउंड्री सहित ध्वस्त हुई सड़क, मकानों पर संकट 'कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा'—जमीन में लगातार रिस रहा पानी, लोगों ने दी चेतावनी धंसती जमीन, दरकते मकान... ताजगंज में डर के साये में जी रहे लोग 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी! सड़क धंसने से लोगों का फूटा गुस्सा नाले में समाई सड़क, प्रशासन बेखबर! ताजगंज के लोगों ने उठाए बड़े सवालबारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल! सड़क धंसी, मकानों में दरारें, जिम्मेदार गायब ताजगंज में खतरे की घंटी! धंसती सड़क और दरकते घरों ने बढ़ाई लोगों की चिंता नवादा पातीराम बगीची में तबाही का मंजर! सड़क धंसी, लोग बोले—अब भी नहीं चेता प्रशासन

Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2026

गोरखपुर: ज्वेलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद निर्मम हत्या, पड़ोसी टीचर के घर से मिला शव

गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नामी ज्वेलरी कारोबारी के मासूम पोते का पहले अपहरण किया गया और फिर उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​खेलते समय कर लिया गया था किडनैप

जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी आरोपी उसे वहां से चुपचाप उठा ले गया। जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को भी सूचना दी गई।

​पड़ोसी टीचर के घर में बरामद हुई लाश

तलाश के दौरान पुलिस और परिजनों को बड़ी सफलता तब मिली जब बच्चे का शव पड़ोस में ही रहने वाले एक शिक्षक (टीचर) के घर से बरामद हुआ। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

​पुलिस जांच में जुटी, आरोपी से पूछताछ जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की आला टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी टीचर को हिरासत में ले लिया है और हत्या के पीछे की असल वजह (रंजिश या फिरौती) का पता लगाने के लिए कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

गोरखपुर: ज्वेलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद निर्मम हत्या, पड़ोसी टीचर के घर से मिला शव गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नामी ज्वेलरी कारोबारी के मासूम पोते का पहले अपहरण किया गया और फिर उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​खेलते समय कर लिया गया था किडनैप जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी आरोपी उसे वहां से चुपचाप उठा ले गया। जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को भी सूचना दी गई। ​पड़ोसी टीचर के घर में बरामद हुई लाश तलाश के दौरान पुलिस और परिजनों को बड़ी सफलता तब मिली जब बच्चे का शव पड़ोस में ही रहने वाले एक शिक्षक (टीचर) के घर से बरामद हुआ। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ​पुलिस जांच में जुटी, आरोपी से पूछताछ जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की आला टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी टीचर को हिरासत में ले लिया है और हत्या के पीछे की असल वजह (रंजिश या फिरौती) का पता लगाने के लिए कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

साहबेपुर थाना क्षेत्र: गांव में कट्टा लेकर डरा रहे युवक को ग्रामीणों ने घेरा, धमकियां देकर लूटपाट करने का मामला आया सामने

साहबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हाथ में कट्टा लेकर लोगों को डरा-धमका रहे एक युवक को ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसे घेरकर उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और उसकी तलाशी ली, जिसके बाद उसकी जेब से एक देसी कट्टा (बंदूक) और 6 जिंदा गोलियां बरामद हुईं।

​ग्रामीणों ने की धुनाई, फिर पुलिस के किया हवाले

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कट्टा लहरा रहे युवक को पकड़ने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद घटना की सूचना रघुनाथपुर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया।

​अक्सर लोगों को डरा-धमका कर करता था लूटपाट

छानबीन में यह बात सामने आई है कि यह युवक इलाके में काफी समय से सक्रिय था और अक्सर लोगों को डरा-धमका कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। किसी से मामूली विवाद होने पर भी वह तुरंत बंदूक तानकर खड़ा हो जाता था। हालांकि, इस बार उसकी दबंगई नहीं चली और सतर्क ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना का लाइव वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

साहबेपुर थाना क्षेत्र: गांव में कट्टा लेकर डरा रहे युवक को ग्रामीणों ने घेरा, धमकियां देकर लूटपाट करने का मामला आया सामने साहबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हाथ में कट्टा लेकर लोगों को डरा-धमका रहे एक युवक को ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसे घेरकर उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और उसकी तलाशी ली, जिसके बाद उसकी जेब से एक देसी कट्टा (बंदूक) और 6 जिंदा गोलियां बरामद हुईं। ​ग्रामीणों ने की धुनाई, फिर पुलिस के किया हवाले प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कट्टा लहरा रहे युवक को पकड़ने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद घटना की सूचना रघुनाथपुर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया। ​अक्सर लोगों को डरा-धमका कर करता था लूटपाट छानबीन में यह बात सामने आई है कि यह युवक इलाके में काफी समय से सक्रिय था और अक्सर लोगों को डरा-धमका कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। किसी से मामूली विवाद होने पर भी वह तुरंत बंदूक तानकर खड़ा हो जाता था। हालांकि, इस बार उसकी दबंगई नहीं चली और सतर्क ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना का लाइव वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

हरे भरे बरगद और पीपल के पेड़ों पर चला आरा, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश सरकार जहां पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चला रही है तथा करोड़ों पौधरोपण पर भारी-भरकम धनराशि खर्च कर रही है, वहीं जनपद के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्तीपुर में हरे-भरे बरगद और पीपल के पेड़ों को काटा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना प्रशासन की अनुमति के इन पेड़ों पर आरा चलाया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।ग्रामीणों का कहना है कि बरगद और पीपल जैसे वृक्ष पर्यावरण के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में इन पेड़ों की कटाई से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हरे भरे बरगद और पीपल के पेड़ों पर चला आरा, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश सरकार जहां पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चला रही है तथा करोड़ों पौधरोपण पर भारी-भरकम धनराशि खर्च कर रही है, वहीं जनपद के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्तीपुर में हरे-भरे बरगद और पीपल के पेड़ों को काटा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना प्रशासन की अनुमति के इन पेड़ों पर आरा चलाया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।ग्रामीणों का कहना है कि बरगद और पीपल जैसे वृक्ष पर्यावरण के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में इन पेड़ों की कटाई से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026