फिरोजाबाद 12 अगस्त को जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में होगा आयोजन
फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग फिरोजाबाद के तत्वाधान में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
डीआईओएस फिरोजाबाद श्रीमती मुदिता पाण्डेय एवं कार्यक्रम के जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में यह संगोष्ठी 12 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे से दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद में आयोजित होगी।
डीआईओएस श्रीमती मुदिता पाण्डेय ने जनपद के समस्त बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि इस संगोष्ठी में अपने विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराएं, जिससे विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि हो सके।
कार्यक्रम का मुख्य विषय: भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां
कौन ले सकता है भाग:
कक्षा 8 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागी को मुख्य विषय पर अधिकतम 06 मिनट व्याख्यान देना होगा। इसके बाद निर्णायक मंडल द्वारा 02 मिनट का प्रश्नोत्तर होगा।
नियम:
लिखित परीक्षा के साथ प्रतिभागी पीपीटी या 05 सहायक चित्रों / स्लाइड / चार्ट का प्रयोग कर सकते हैं। चार्ट का आकार 850 मिमी चौड़ाई 600 मिमी ऊंचाई होगा। सभी चार्ट एक चार्ट कैलेण्डर की तरह क्रमबद्ध होने चाहिए।
विशेष: इस संगोष्ठी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मण्डल स्तरीय संगोष्ठी में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज ने जनपद के समस्त विद्यालयों से अपील की है कि वे अपने चयनित विद्यार्थियों को समय से प्रतिभाग कराएं।
#DDMNews #Firozabad #ScienceSeminar #DaudayalGirlsCollege #DIOSFirozabad #StudentNews #UPNews #ScienceCompetition
---