सोहागपुर: सावन में बाबड़ी मंदिर में मनाया जा रहा झूला महोत्सव, भगवान कृष्ण को झुला रहे श्रद्धालु
सोहागपुर में सावन मास के अवसर पर नगर के बावड़ी वाले मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में झूला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों में सुबह 7 बजे से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को आकर्षक झूलों में विराजमान कर श्रद्धालुओं द्वारा झूला झुलाया जा रहा है। यह महोत्सव आगामी एकादशी तक जारी रहेगा। इस दौरान मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है। फूलों और रं