बड़गांव: उदयपुर में पड़ोसी ने कारों में लगाई आग, महिला वकील के परिवार से विवाद बना वजह
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास इलाके में पड़ोसी विवाद के चलते एक युवक ने महिला वकील के परिवार की दो कारों में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में युवक संजय आचार्य को पेट्रोल की टीन लेकर कारों पर डालते और माचिस से आग लगाते देखा गया। घटना रात 12:30 बजे की है, जब आरोपी ने चिल्लाकर परिवार को बाहर बुलाया और कारों को आग के हवाले कर दिया।