सिरसागंज: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 44 शिकायतें दर्ज, CDO ने 5 मामलों का मौके पर किया निस्तारण
जनपद फिरोजाबाद की तहसील सिरसागंज के सभागार में शनिवार को आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में फरियादियों की समस्याओं की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने की, जहां भूमि विवाद, अवैध कब्जे, बिजली समस्या और आपराधिक मामलों से जुड़ी कुल 44 शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत दी गई।