लातेहार: 13 जुलाई को टोरी ROB निर्माण की मांग को लेकर रेलवे फाटक के समीप होगा धरना प्रदर्शन:अमित पांडेय,जिलाध्यक्ष आजसू
आजसू पार्टी द्वारा टोरी ROB निर्माण की मांग को लेकर लगातार हस्ताक्षर अभियान सभी प्रखंडों में जारी है।इसी कड़ी में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे टोरी रेलवे फाटक के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।आजसू जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा इसी मुद्दे को लेकर 13 जुलाई को धरना प्रदर्शन आयोजित की गई है।