जिला कारागृह के अधीन खुले बंदी शिविर से हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी रतनलाल पुत्र उंकारलाल निवासी करजिया, राशमी फरार हो गया। 16 जून शाम साढ़े सात बजे नियमित गिनती में बंदियों की संख्या कम मिली। पहले गलती मानी गई, लेकिन दोबारा गिनती व पहचान पर फरारी साफ हुई।