BAGHPAT DESK : बागपत में संविधान दिवस पर गूंजा ‘एक स्वर, एक संविधान’ का संदेश।
जिले के 155 विद्यालयों में सुबह 9 बजे एक साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। इस अनूठी पहल में 41 हजार 184 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर संविधान के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए गए ‘संविधान संवाद’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
अभियान की खास उपलब्धि रही कि 310 विद्यार्थियों को लीगल कैडेट कॉर्प्स घोषित किया गया। साथ ही विद्यालयों में लीगल लिटरेसी क्लब भी स्थापित किए गए।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक बनाने के साथ एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है।
एक स्वर, एक संविधान... यही है
Baghpat, Bagpat | Nov 26, 2026