जमुई: सिकंदरा में सड़क दुर्घटना से घायल हुई विक्षिप्त महिला का 36 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Mar 20, 2024 सोमवार की रात सिकंदरा में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुई विक्षिप्त महिला का बुधवार की सुबह तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के 36 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अबतक न महिला की पहचान हो पाई है और न ही महिला के परिवार वालों का कुछ पता वचल सका है। नतीजतन महिला सदर अस्पताल में बेड पर पड़ी हुई है।