जमुई: खैरमा के पास बालू लोड ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो पुलिस जवान हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
Jamui, Jamui | Mar 20, 2024 खैरमा के पास मंगलवार की देर रात पुलिस लाइन से गश्ती के लिए जमुई आ रहे बाइक सवार दो पुलिस जवान को बालू लदा ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक बाइक सवार दो पुलिस जवान बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद टाउन थाना की पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया और सहयोगी पुलिस जवानों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।