झूमरी तिलैया नगर परिषद वार्ड संख्या-22 गुमो माइका नेट में GPL सीजन-04 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
झूमरी तिलैया नगर परिषद वार्ड संख्या-22 के गुमो माइका नेट स्थित मजहर मोहल्ला में आयोजित GPL सीजन-04 क्रिकेट टूर्नामेंट का नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम उर्फ बाबू राम ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी टीमों को खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति ने रविवार को 7 बजे बताया कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में राजेन्द्र जायसवाल, वार्ड-22 के पार्षद प्रतिनिधि बबलू पांडेय, अरशद खान, मो. इजरायल, मो. रफाकत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।