कोडरमा: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ रविवार को सदर अस्पताल में उपायुक्त ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने सभी अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 28 से 30 जून तक चलने वाले अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिलेवासियों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।