औरैया: मानपुर गांव में घर लौटने के कुछ घंटे बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में बुधवार देर रात एक युवक ने घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानपुर निवासी दीपक कुमार (32) पुत्र वीरेंद्र कुमार पेंटर का काम करता था। वह औरैया में मकानों