हुज़ूर: आशीर्वाद गार्डन में नशे में चूर बारातियों का हंगामा, डीजे संचालक का सिर फोड़ा, थाने में शिकायत दर्ज
रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आशीर्वाद गार्डन में उस समय अफरातफरी मच गई जब तराई अंचल स्थित जवा थाना क्षेत्र के भुनगवा गांव से आई एक बारात में नशे में चूर बारातियों ने हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार बारात के दौरान नशे में मौजूद बाराती बार-बार डीजे संचालक से अलग-अलग गानों की फरमाइश करने लगे।