रीवा के सिमरिया में जमीनी विवाद के चलते पति पत्नी और पुत्र के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में घायल हुए शख्स ने ग्राम पंचायत के सरपंच सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल का आरोप है कि सरपंच द्वारा उसकी निजी भूमि में जबरन बोर कराया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई।