अटेर: देहात थाना पुलिस ने 9 साल से फरार स्थायी वारंटी को मुखबिर की सूचना पर अंबेडकर नगर से किया गिरफ्तार
Ater, Bhind | Jun 2, 2026 भिंड। देहात थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे 9 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना के आधार पर अंबेडकर नगर क्षेत्र से की गई।पुलिस के अनुसार देहात थाना प्रभारी प्रताप सिंह राजावत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 9 साल से फरार स्थायी वारंटी अनुराग जाटव अंबेडकर नगर में मौजूद है