बक्सर: बक्सर में सामान्य प्रेक्षक व डीएम ने किया सामग्री कोषांग, विखण्डन कोषांग का निरीक्षण
Buxar, Buxar | May 17, 2024 सामान्य प्रेक्षक एके जॉय, भा0प्र0से0, एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से सामग्री कोषांग-सह-मतदाता सूची की तैयारी एवं विखण्डन कोषांग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि मतदान दलों को देय सामग्री के अंतर्गत 2 प्रपत्र का बुकलेट अभी तक छपाई एजेंसी से नहीं मिला है। जिस पर नाराजगी जताया गया।