रायपुर की सड़कों में मवेशियों जमावड़ा, लग रहा है जाम, हादसों की भी आशंका
राजधानी रायपुर की सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। शंकर नगर, बुढ़ापारा चौक, पंडरी और मोवा सहित कई इलाकों में मवेशी सड़क पर बैठे नजर आते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ सड़क हादसों की आशंका भी बनी रहती है।
सड़क पर अचानक बैठे या घूमते मवेशियों के कारण वाहन चालकों को ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। नगर निगम की ओर से आवारा मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाए जाने के बावजूद समस्या पूरी तरह खत्म होती नजर नहीं आ रही है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क पर मवेशियों के जमावड़े को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे और हादसों का खतरा कम हो।
#RaipurNews।#RaipurTraffic #StrayCattle
#ChhattisgarhNews #RoadSafety
Raipur, Raipur | Sep 1, 2026