रेवदर: रेवदर के जुआदरा पादर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो लोग घायल
Reodar, Sirohi | Jul 17, 2026 रेवदर के मंडार थाना क्षेत्र के जुआदरा पादर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल कुम्पसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए मंडार अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।