गाज़ियाबाद: पड़ोसी द्वारा अवैध संबंध के चलते 3 माह की गर्भवती हुई नाबालिग लड़की, आरोपी को निवाड़ी पुलिस ने हिरासत में लिया
गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र में पड़ोसी द्वारा अवैध संबंध बनाने के चलते नाबालिग लड़की के 3 माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया। इस मामले को लेकर बुधवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे ACP मोदीनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना निवाड़ी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।