उज्जैन ग्रामीण: जलसा गार्डन के पास टेंट गोदाम में भीषण आग, 4 फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, लाखों का सामान राख
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में इंदौर रोड स्थित एक टेंट गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। 4 फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर डेढ़ घंटे में काबू पा लिया गया।थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि आग लगने