आज़मगढ़: हरिऔध कला केंद्र में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का हुआ आयोजन, साढ़े आठ सौ करोड़ के ग्राउंड ब्रेकिंग का किया गया दावा
उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने को लेकर सोमवार को हरिऔध कला केंद्र में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहे। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले वर्ष ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। उसी में आज 850 करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग हुई।