नानपारा: 21 साल से फरार 50 हजार का इनामी अभियुक्त शमीम गिरफ्तार
मटेरा थाना क्षेत्र के धनौली निवासी 50 हजार के इनामी शमीम को स्वाट टीम और थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 21 साल बाद गिरफ्तार किया। शमीम 2005 में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में जेल गया था और उसी साल जेल की दीवार लांघकर फरार हो गया था।