मुगलसराय: बबुरी अशोक इंटर कॉलेज में एक्सपायर दवाओं का जखीरा मिलने का दावा, वीडियो वायरल, जांच शुरू
बबुरी अशोक इंटर कॉलेज के एक बंद कमरे में बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं रखे होने का वीडियो बुधवार को दोपहर 03 बजे को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ ने जांच टीम गठित कर दी है। जांच में दवाओं के विद्यालय पहुंचने, वहां रखे जाने और उनके निस्तारण में हुई लापरवाही की पड़ताल की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कार्यवाही होंगी।