मंझनपुर: कोल्हुआ गांव पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बच्ची के दोनों हाथ काटे गए, गला काटा गया और आंख भी निकाली गई
कौशाम्बी जिले में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में युवती की हत्या के मामले में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा जहां पर प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने परिजनों से मुलाकात की, परिजनों ने प्रदेश अध्यक्ष से बताया कि युवती की दोनों हाथ काटे गए, गर्दन काटी गई और आंख निकाल ली गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यह बेहद दुखद घटना है।