मंझनपुर: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित, डीएम ने NIC कार्यालय कक्ष में बैठक कर दिए निर्देश
गर्मी की छुट्टियों से पहले राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे बॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और शतरंज का आयोजन कराया जाएगा। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में गुरुवार को समय 12 बजे एनआईसी कार्यालय कक्ष में आयोजित सोशल सेक्टर की बैठक में यह निर्णय लिया गया है, सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।