मंझनपुर: सांसद रामजीलाल सुमन को धमकी देने और काफिले पर हुए हमले के विरोध में सपा ने मंझनपुर में किया हल्ला बोल, सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश में दलित नेताओं पर हो रहे हमले, पीडीए समाज के बढ़ते उत्पीड़न और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को समय 1 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी सांसद पुष्पेंद्र सरोज के नेतृत्व में डायट मैदान से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला और जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।