मंझनपुर: प्रदेश अध्यक्ष ने मृतकों के घर जाकर बंधाया ढांढस, घायलों से मंझनपुर जिला अस्पताल में मिलकर जाना हाल
कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में मिट्टी का टीला ढहने से एक मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरुवार को इस हृदयविदारक हादसे के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। और इसके बाद मंझनपुर जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना है।