मंझनपुर: शिक्षा सेवा को सलाम, DIOS सच्चिदानंद यादव को मंझनपुर कार्यालय कक्ष में डीएम ने दी गरिमामयी विदाई
शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानंद यादव बुधवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उन्हें अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को समय 4 बजे अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर गरिमामयी विदाई दी।