मारवाड़ जंक्शन: आऊंवा गांव में कदम सरोवर के निकट खेतों में लगी आग, सूचना के बावजूद प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा
आऊवा गांव के निकट कदम सरोवर के पास अज्ञात कारणों से खेतों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई, स्थानीय ग्रामीणों ने उपखंड प्रशासन को सूचना दी, सूचना के बाद भी प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा ,आग से खेतों में खड़ी सूखी घास और अनेक पेड़ पौधे जलकर राख हो गए तो वहीं सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ भी जल गए।