इंदौर: बाणगंगा इंडस्ट्रियल एरिया: कंपनी के सर्वर पर रैनसमवेयर अटैक, आरोपी ने मांगी 5 हजार डॉलर की फिरौती
Indore, Indore | May 26, 2025 इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित एक निजी कंपनी के सर्वर पर साइबर हमला हुआ है। कंपनी के जनरल मैनेजर विशाल ने शिकायत दर्ज कराई है। इस साइबर अटैक में कंपनी का पूरा डेटा लॉक हो गया है। जिसमें हैकर ने डेटा वापस देने के एवज में 5 हजार डॉलर की फिरौती की मांग की है। जिसमें बाणगंगा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुटी है।