इंदौर: मारुति नगर में नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, दीवार पर सुसाइड नोट चस्पा किया
Indore, Indore | May 26, 2025 इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के मारुति नगर में रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l मृतक छात्रा का नाम आशा बताया जा रहा है। जो कि मूलतः सिवनी की रहने वाली है। जो एक किराए का कमरा लेकर रहती थी। मृतका द्वारा अपने कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट के रूप में कुछ नोट्स चिपकाए गए थे। जिसमें जीवन से हार जाने और मौत को गले लगाने की बात लिखी है।