Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
bhagwan_pandey
No video available
2
20 मई को 'World Bee Day' मनाया गया, यानि एक ऐसा दिन जो हमें याद दिलाता है कि शहद सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि सेहत, स्वरोजगार, और आत्मनिर्भरता की मिसाल भी है।
4.5k views |
Indore, Indore
| May 26, 2025
#facts
#national
#others
MORE NEWS
*मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का समापन* --- *300 वर्ष पुरानी बावड़ी में जल अर्पित कर जल संरक्षण का दिया संदेश* इंदौर, 27 जून 2026 शनिवार को जनपद पंचायत सांवेर की ग्राम पंचायत कदवाली बुजुर्ग में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का शुभारंभ ग्रामीण महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा गांव की लगभग 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी तक पहुंची, जहां महिलाओं ने विधि-विधान से जल अर्पित कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन कर आमजन को जल संरक्षण के महत्व, जल स्रोतों के संवर्धन तथा जनभागीदारी की आवश्यकता से अवगत कराया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जल गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित ग्रामीणों को जल बचाने और वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अभियान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के अंतर्गत पूरे मध्यप्रदेश में 3.62 लाख से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया। वहीं जनपद पंचायत सांवेर में 614 जल संवर्धन कार्य तथा इंदौर जिले में कुल 1,863 कार्य पूर्ण किए गए। इन कार्यों में बावड़ियों, कुओं, तालाबों एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण, साफ-सफाई, गहरीकरण, जल संरचनाओं का पुनर्जीवन तथा वर्षा जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल रहे। समापन समारोह का मुख्य उद्देश्य अभियान के दौरान प्राप्त उपलब्धियों को जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत करना, जल संरक्षण में सहयोग देने वाले नागरिकों एवं संस्थाओं का सम्मान करना तथा समाज में जल सुरक्षा और जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति दीर्घकालिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का दायित्व बताते हुए भविष्य में भी जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश मालवीय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मानसिंह चौहान, जनपद पंचायत सांवेर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कुसुम मंडलोई, स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री रवि वाजपेयी, ग्राम पंचायत के सरपंच, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों की सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। --- #JansamparkMP #indore #इंदौर #JalGangaSamvardhan #WaterConservation Tulsi Silawat CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026
*नदियाँ जीवनदायिनी है उसे प्रदूषण से बचाएं : मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल* ---- *युवा हमारी आशा और आकांशाओं का केन्द्र है उसे सही दिशा दें : मंत्री श्री विश्वास सारंग* इंदौर, 27 जून 2026 पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। यहाँ करीब 700 नदियों का उद्गम है। नदियाँ जीवनदायिनी है, वे हमें जल के साथ जीवन भी देती है। अत: नदियों का संरक्षण जरूरी है। सभी नदियों में वर्षभर शुद्ध जल प्रवाहित होता रहे, इस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नदियों को प्रदूषण से बचाएं। बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण को बेहतर बनाएं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुएं, बावड़ियों की विशेष साफ-सफाई की जा रही है। साथ ही तालाबों और कुँओं का गहरीकरण भी किया जा रहा है। मंत्री श्री पटेल शनिवार को एक निजी होटल में एक टीवी न्यूज चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नदियों के उद्गम स्थल पर जाना और उनकी परिक्रमा करना मेरी रुचि का विषय रहा। उन्होंने कहा कि अब तक 113 नदियों के उद्गम स्थल तक गया हूँ और दो बार नर्मदा नदी की परिक्रमा भी की है। इससे जो अनुभव मिला वह जीवन में बहुत उपयोगी साबित हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश ने विकास ने नये आयामों को स्पर्श किया है। मध्यप्रदेश में 12 लाख से अधिक लखपति दीदियां बन चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में लाखों लोगों को पक्की छत मिल चुकी है। श्रम कानूनों में लगातार सुधार हो रहा है, जिससे श्रमिकों को सुरक्षा और उनका पारिश्रमिक पर विशेष ध्यान गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। छोटे-छोटे कस्बों में भी विकास कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर सड़क, पानी, बिजली आदि क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे है। सबकों रोजगार मिले और उनका जीवन बेहतर हो, राज्य शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए नई-नई योजनाएं बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलों इंडिया के तहत ऐसी खेल नीति बनायी गई है, जिससे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के सर्वाधिक अवसर प्राप्त हो। इस कार्य को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरी इच्छाशक्ति और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कुछ समय पूर्व खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में 16वें स्थान पर था, जो अब तीसरे स्थान पर आ गया है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। आज 18 खेलों की 11 एकेडमी संचालित हो रही है। प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए अच्छा वातावरण है। भोपाल में बड़ी-बड़ी लेक है। आने वाले समय में भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पानी में होने वाली स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्रों में खेल गतिविधियां होगी। उन्होंने कहा कि युवा हमारे प्रदेश और देश की आशा और आकांशा है और इसे सही दिशा देने के लिए राज्य शासन लगातार कार्य कर रही है। स्वरोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे है। प्रदेश का युवा जॉब क्रिएटर बनेगा तो इससे भारत भी आत्मनिर्भर बनेगा। को-ऑपरेटिव और कार्पोरेट दोनों मिलकर युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जहाँ मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी भाषा में हो रही है। आने वाले दिनों में मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी सहित 11 भाषाओं में होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं है। प्रदेश में इन्वेस्टर समिट में केवल एमओयू ही साइन नहीं होते है, बल्कि उन्हें जमीन पर भी उतारा जाता है। निवेशकों को जमीन के साथ कई तरह की सुविधाएँ प्रदान की जाती है और उनकी आवश्यकताओं का समाधान सिंगल विंडों के माध्यम से किया जाता है। कार्यक्रम में श्री सावन सोनकर, सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री श्रीमती जनक पलटा, शिक्षाविद् डॉ. डेविश जैन, सुश्री अनुभा आनन्द, श्री अक्षय गुप्ता, श्री मनोज साहू, श्री कुणाल कुमार, श्री विग्नेश शर्मा, सुश्री ममता बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। #JansamparkMP #indore #इंदौर #WaterConservation
Indore, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026
SafeClick 2.0: इंदौर पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान जारी इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे #SafeClick2_0 अभियान के तहत शहर के विभिन्न गर्ल्स स्कूल और कॉलेजों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 👩🎓 छात्राओं और महिलाओं को साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग, साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, पासवर्ड या निजी जानकारी किसी से साझा न करें। 📞 साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत संपर्क करें: ☎️ राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 1930 🌐 www.cybercrime.gov.in 📱 इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन: 7049124445 🛡️ "सोचें - समझें - क्लिक करें" सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। #IndorePolice #SafeClick #CyberSafety #CyberAwareness CyberCrime WomenSafety DigitalSafety Indore StaySafe CyberSecurity PoliceAwareness @indorepolicelive
Indore, Indore | Jun 27, 2026
💙 ALLEN Indore encourages you to strive for excellence, because average was never your destination. 🚀 If you’re ready to work harder, stay focused, and give your dream one more powerful shot, we’re ready to stand by you with the best guidance, mentorship, and learning environment. 🚀📚 Your next attempt isn’t just another attempt— It’s your opportunity to make it your BEST attempt. 🎯 Believe. Prepare. Achieve. 📍ALLEN Indore #AllenIndore #NEET2026 #FutureDoctors #DreamMBBS #BestAttempt
Indore, Indore | Jun 27, 2026
चलती स्कूल वैन से गिरे 5 बच्चे, CCTV ने खोल दी बड़ी लापरवाही!
Indore, Indore | Jun 28, 2026