इंदौर: समाजवाद नगर में 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सरकारी नौकरी की कर रहा था तैयारी
Indore, Indore | May 26, 2025 इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र के समाजवाद नगर में रहने वाले 19 वर्षीय लकी मंडलोई नामक छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लक्की होलकर कॉलेज में बीएससी का छात्र है। साथ ही कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहा था और अपनी बहन के साथ रहता था। घटना के वक्त मृतक लक्की की बहन अपने गांव गई हुई थी। जिसमे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।