गोवर्धन: फाइनेंस एजेंट की फर्जी लूट की साजिश फेल, 98 हजार रुपये हड़पने के प्रयास में हुआ जेल
पैसे की हवस इंसान से क्या-कुछ नहीं करवाती। मथुरा की गोवर्धन पुलिस ने एक ऐसे शातिर फाइनेंस एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी ही कंपनी के करीब एक लाख रुपये हड़पने के लिए 'फर्जी लूट' की फिल्मी कहानी गढ़ डाली। आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर बताया कि उससे लूट हो गई है, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो परतें खुलती चली गईं और पीड़ित बना शख्स ही असल अपराधी निकला