कामां: कामा में फुले दंपती को भारत रत्न देने की उठी मांग
कामा में महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग उठाई गई। सैनी समाज कल्याण परिषद व फुले ब्रिगेड के नेतृत्व में कामवन बस्ती के प्रबुद्धजनों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम कामां को ज्ञापन सौंपा। महामंत्री दौलत राम अध्यापक ने बताया कि फुले दंपती ने दलित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान में योगदान दिया है।